Browse by Categories

  • Fitness & Lifestyle (4,067)
  • Health Conditions (2,854)
  • Nutrition & Diet (188)
  • Symptoms & Diagnosis (3)
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
Thursday, March 26, 2026
PICKBYDOC
  • Login
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
PickByDoc – RG Diet & Wellness
No Result
View All Result
  • Home
  • Full Body Checkup
  • Wellness Shop
  • Diet Plans
  • Physician On Line
  • Blog
Home Fitness & Lifestyle

Causes of High Uric Acid: हेल्दी डाइट के बाद भी बढ़ रहा यूरिक एसिड? जानें वे कारण, जो आपको कर रहे बीमार

g75.rajesh@gmail.com by g75.rajesh@gmail.com
11/23/2025
in Fitness & Lifestyle
Reading Time: 1 min read
A A

Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक तरह का नेचुरल तत्व है. जब शरीर कुछ खाने की चीजों को पचाता है, खासकर मांस, मछली या दालों जैसी चीजें जिनमें प्यूरिन नाम का तत्व होता है, तो उससे यूरिक एसिड बनता है. आम तौर पर यह खून के जरिए किडनी तक पहुंचता है और फिर पेशाब के साथ बाहर निकल जाता है. लेकिन जब इसकी मात्रा ज्यााद होने लगती है, तो यह खून में जमा होकर कई दिक्कतें पैदा कर सकता है, जैसे जोड़ों में दर्द गठिया, किडनी स्टोन या आगे चलकर हार्ट की परेशानी.

कई बार यूरिक एसिड सिर्फ गलत खानपान से नहीं, बल्कि दूसरी वजहों से भी बढ़ सकता है. जैसे कम पानी पीना, ज्यादा वजन होना, एल्कोहल पीना या कुछ दवाओं का लगातार इस्तेमाल. यहां तक कि कुछ लोगों में ये समस्या परिवार से भी जुड़ी होती है. चलिए जानते हैं कि यह किन कारणों के चलते हो रहा है. 

1. ज्यादा प्यूरिन वाला खाना

रेड मीट, लीवर, मछली, और सी-फूड जैसी चीजें प्यूरिन से भरपूर होती हैं. इन्हें बार-बार खाने से शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगता है. इसलिए इन चीजों को सीमित मात्रा में खाएं और साथ में खूब फल-सब्जियां लें ताकि शरीर इसका असर कम कर सके.

2. मीठे ड्रिंक और जंक फूड

सोडा, कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस या मीठे स्नैक्स में मौजूद फ्रुक्टोज यूरिक एसिड को बढ़ा देता है. ऐसे ड्रिंक की जगह नारियल पानी, नींबू पानी या हर्बल टी लें, ये शरीर को ठंडक देते हैं और यूरिक एसिड को कंट्रोल करते हैं.

3. शराब का सेवन

बीयर और हार्ड ड्रिंक्स यूरिक एसिड के स्तर को बहुत बढ़ा देती हैं. इनमें अल्कोहल के साथ प्यूरिन भी होता है, जिससे शरीर पर डबल असर पड़ता है. अगर आप यूरिक एसिड या गठिया से परेशान हैं, तो शराब से दूरी ही सबसे बेहतर है.

4. पानी की कमी

कम पानी पीने से किडनी यूरिक एसिड को बाहर नहीं निकाल पाती और यह खून में जमा होने लगता है. इसलिए दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं.

5. ज्यादा वजन और कम एक्टिविटी

मोटापे में शरीर ज्यादा यूरिक एसिड बनाता है और किडनी उसे ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती. अगर आप थोड़ा-थोड़ा वजन घटाते हैं, तो यूरिक एसिड खुद-ब-खुद कम होने लगता है. रोज थोड़ा टहलना और हल्का एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है.

6. दवाइयों का असर

ब्लड प्रेशर या हार्ट की कुछ दवाइयां यूरिक एसिड बढ़ा सकती हैं. अगर आप कोई दवा लंबे समय से ले रहे हैं, तो डॉक्टर से एक बार यूरिक एसिड लेवल की जांच जरूर करवाएं.

7. फास्टिंग या क्रैश डाइट

बहुत सख्त डाइट या लंबे उपवास से शरीर मांसपेशियों को तोड़कर ऊर्जा लेता है, जिससे यूरिक एसिड बढ़ जाता है. इसलिए वजन घटाने के लिए धीरे-धीरे और संतुलित डाइट अपनाएं.

8. पारिवारिक कारण

कई बार ये समस्या जेनेटिक होती है, यानी परिवार में किसी को है तो आपको भी हो सकती है. इसलिए अगर आपके घर में किसी को गठिया या यूरिक एसिड की दिक्कत रही है, तो अपनी डाइट और पानी की मात्रा पर ध्यान दें और समय-समय पर टेस्ट कराएं.

क्या करें?

अपने शरीर की सुनें. अगर जोड़ों में दर्द, सूजन या अकड़न महसूस हो, तो इसे नज़रअंदाज न करें. पानी ज्यादा पिएं, हेल्दी खाना खाएं और जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लें. सही खानपान और थोड़ी जागरूकता से यूरिक एसिड को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: Kidney Disease Symptoms: मौत होने की टॉप-10 वजहों में से एक हैं किडनी की बीमारियां, इन्हें वक्त पर कैसे पहचानें?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Read full article at source

Previous Post

What is the gut microbiome?

Next Post

Can a person bleed profusely after death? Understand the science behind this unsettling phenomenon

g75.rajesh@gmail.com

g75.rajesh@gmail.com

RelatedPosts

Private member bill seeks to establish central optical devices quality control and vision care regulation

Private member bill seeks to establish central optical devices quality control and vision care regulation

by g75.rajesh@gmail.com
03/26/2026
0

The proposed bill seeks to offer remedy to the alleged vulnerability of consumers who according to the bill are in a “no-man’s...

Saving human lives should be at the core of vaccination policy, says scientist

Saving human lives should be at the core of vaccination policy, says scientist

by g75.rajesh@gmail.com
03/26/2026
0

Saving human lives should be at the core of vaccination policy, says scientist Source: www.thehindu.com Medical Disclaimer: This content is...

Unilab, Mercury Drug offer free bone and blood screening on Womenâs Month

Unilab, Mercury Drug offer free bone and blood screening on Women’s Month

by g75.rajesh@gmail.com
03/26/2026
0

Unilab and Mercury Drug aim to help Filipino women make informed choices about their health. Source: www.philstar.com Medical Disclaimer: This...

Feeling stressed? Ground yourself with mountain meditation 

Feeling stressed? Ground yourself with mountain meditation 

by g75.rajesh@gmail.com
03/26/2026
0

This particular form of meditation takes inspiration from the high natural landform. Read full story Source: www.thestar.com.my Medical Disclaimer: This...

Filipina-led conversations on sidelines of UN sessions in New York

Filipina-led conversations on sidelines of UN sessions in New York

by g75.rajesh@gmail.com
03/25/2026
0

Filipina leaders host UN sideline forum tackling gaps in women’s leadership and rights. Source: www.philstar.com Medical Disclaimer: This content is...

Genetic study identifies earliest-known dog, dating to 15,800 years ago

Genetic study identifies earliest-known dog, dating to 15,800 years ago

by g75.rajesh@gmail.com
03/25/2026
0

Genetic study identifies earliest-known dog, dating to 15,800 years ago Source: www.channelnewsasia.com

Load More
Facebook Twitter Pinterest VK RSS

Categories

  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.