Browse by Categories

  • Fitness & Lifestyle (5,509)
  • Health Conditions (4,202)
  • Nutrition & Diet (318)
  • Symptoms & Diagnosis (3)
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
Saturday, May 30, 2026
PICKBYDOC
  • Login
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
PickByDoc – RG Diet & Wellness
No Result
View All Result
  • Home
  • Full Body Checkup
  • Wellness Shop
  • Diet Plans
  • Physician On Line
  • Blog
Home Fitness & Lifestyle

गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में रोज कितना पानी पीना चाहिए, जान लीजिए काम की बात

g75.rajesh@gmail.com by g75.rajesh@gmail.com
11/18/2025
in Fitness & Lifestyle
Reading Time: 1 min read
A A

सर्दियों का मौसम आते ही ठंडक, गरम-गरम खाना, धूप सेंकना और कंर्फटेबल कंबल, ये सब हमारी डेली लाइफ में शामिल हो जाता है. इस मौसम में पसीना कम आता है, शरीर ठंडा रहता है और प्यास भी बहुत कम लगती है. अक्सर ऐसा होता है कि हम पूरा दिन गुजार देते हैं लेकिन पानी पीना याद ही नहीं रहता है. जबकि गर्मियों में थोड़ी-सी भी गर्मी लगते ही हम बार-बार पानी पीते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में भी शरीर को उतनी ही मात्रा में पानी चाहिए जितना गर्मियों में पीते हैं. सर्दी में भी आपका शरीर अंदर से उतना ही काम करता है, और हर सिस्टम को सही चलाने के लिए पानी जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में रोज कितना पानी पीना चाहिए और क्यों पानी कम पीने से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है. 
 
गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में रोज कितना पानी पीना चाहिए 

सर्दियों में हमें प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत गर्मियों जितनी ही रहती है.  एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक सामान्य और हेल्दी व्यक्ति को रोजाना लगभग 8–10 गिलास यानी 2 से 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए. जिन लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम होती है और जो ज्यादातर समय घर या ऑफिस में बैठकर काम करते हैं, उनके लिए लगभग 2 लीटर पानी पीना सही माना जाता है. वहीं जो लोग ज्यादा एक्टिव रहते हैं, नियमित एक्सरसाइज करते हैं या बाहर काम करते हैं, उन्हें रोजाना 10 से 12 गिलास यानी 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए ताकि शरीर हाइड्रेट रहे. वहीं ठंड के मौसम में प्यास कम लगती है, इसलिए पानी पीने को आदत के रूप में अपनाना जरूरी है, नहीं तो शरीर में पानी की कमी आसानी से हो सकती है. 

सर्दियों में पानी पीना क्यों जरूरी है

1. शरीर को अंदर से पानी चाहिए, चाहे मौसम कोई भी हो – सर्दियों में पसीना कम आता है, इसलिए धोखा लगता है कि पानी की जरूरत कम है. लेकिन शरीर के हर अंग को सही से काम करने के लिए पानी हमेशा बराबर मात्रा में चाहिए. पानी कम हुआ तो डिहाइड्रेशन हो सकता है जो सर्दियों में चुपचाप हो जाता है और हमें पता भी नहीं चलता है. 

2.  स्किन को नमी मिलती है – सर्दियों में हवा सूखी होती है, जिससे स्किन फटने, सूखापन और खुजली जैसी समस्याएं बढ़ती हैं. पानी स्किन में नमी बनाए रखता है और उसे हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाता है. 

3. पाचन दुरुस्त रहता है – सर्दियों में लोग तला-भुना, हैवी और मसालेदार खाना ज्यादा खाते हैं. ऐसे खाने से कब्ज होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में रोजाना सही और पूरा पानी  पाचन बेहतर करता है, कब्ज से बचाता है और पेट को हल्का रखता है. 

4. इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है – सर्दी-जुकाम और फ्लू सर्दियों में ज्यादा होते हैं. ऐसे में पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है और बार-बार बीमार पड़ने की संभावना कम हो जाती है. 

5. शरीर का टेम्परेचर बैलेंस रहता है – पानी शरीर का नेचुरल थर्मोरेगुलेटर है. सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने में पानी अहम भूमिका निभाता है. इसलिए पानी कम होगा तो शरीर जल्दी थकने लगेगा और ठंड ज्यादा महसूस होगी. 

6. जोड़ों और मांसपेशियों में जकड़न कम होती है – सर्दियों में कई लोगों को जोड़ों में दर्द, जकड़न या अकड़न महसूस होती है. पानी जोड़ों को लुब्रिकेशन देता है.जिससे जोड़ों की मूवमेंट आसान होती है, दर्द कम होता है और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं. 

यह भी पढ़ें Morning sugar: सुबह-सुबह क्यों हाई हो जाता है ब्लड शुगर, यह कितना खतरनाक और क्या है इसे मैनेज करने का तरीका?

Read full article at source

Previous Post

How mindfulness changes the emotional life of our brains | Richard J. Davidson | TEDxSanFrancisco

Next Post

‘Can kidney damage be detected through a blood test or is imaging (ultrasound, CT scan) necessary?’

g75.rajesh@gmail.com

g75.rajesh@gmail.com

RelatedPosts

Jankee Mehta after donating breast milk

Jankee Mehta gets emotional after donating breast milk: ‘I’ve pumped every single day’

by g75.rajesh@gmail.com
05/30/2026
0

Jankee Mehta gets emotional after donating breast milk: ‘I’ve pumped every single day’ Source: indianexpress.com

Alfred Vargas eyes more legal remedies after dismissed complaint vs Rob Sy

Alfred Vargas eyes more legal remedies after dismissed complaint vs Rob Sy

by g75.rajesh@gmail.com
05/30/2026
0

Alfred Vargas will continue to seek justice for his son despite a legal hurdle not shifting in his family's favor....

Djokovic's French Open future uncertain after stunning loss to Fonseca

Djokovic's French Open future uncertain after stunning loss to Fonseca

by g75.rajesh@gmail.com
05/29/2026
0

Djokovic's French Open future uncertain after stunning loss to Fonseca Source: www.channelnewsasia.com

A very hamptons evening

A very hamptons evening

by g75.rajesh@gmail.com
05/29/2026
0

A glamorous evening filled with warmth, laughter and fine company unfolded at the exclusive Speakeasy room of top-notch dining venue...

a court sketch of a suspect

Accused poison seller Kenneth Law expected to plead guilty to abetting 14 suicides

by g75.rajesh@gmail.com
05/29/2026
0

Source: www.cbc.ca

Leviâs launches global partnership with 4 football federations ahead of footballâs biggest stage

Levi’s launches global partnership with 4 football federations ahead of football’s biggest stage

by g75.rajesh@gmail.com
05/29/2026
0

The brand announces partnership with four of football’s most iconic federations—Mexico, USA, England and France. Source: www.philstar.com Medical Disclaimer: This...

Load More
Facebook Twitter Pinterest VK RSS

Categories

  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.