ठंड के मौसम में बाजार में हरी-हरी मटर की भरमार रहती है. सब्जी से लेकर नाश्ते तक, मटर हर डिश स्वाद बढ़ा देती है. लेकिन जैसे ही सर्दियां खत्म होती है, ताजी हरी मटर बाजार से गायब हो जाती है. ऐसे में लोग फ्रोजन मटर का सहारा लेते हैं. हालांकि बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या फ्रोजन मटर सेहत के लिए सही है या फिर यह ताजी मटर जितनी फायदेमंद नहीं होती है. ऐसे में चलिए अब हम आपको बताते हैं कि फ्रोजन मटर हरी मटर से कितनी अलग होती है और इसे खाना सही है या गलत.

प्रोटीन और पोषण का अच्छा सोर्स है मटर

हरी मटर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स मानी जाता है. इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कई जरूरी विटामिन और मिनरल भी होते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार मटर को नियमित डाइट में शामिल करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सकती है. यही वजह है कि सीजन खत्म होने के बाद भी लोग फ्रोजन मटर का इस्तेमाल करते हैं.

कैसे तैयार होती है फ्रोजन मटर?

फ्रोजन मटर को तब काटा जाता है, जब वह पूरी तरह से पक जाती है. इसके बाद इसे लगभग-18 डिग्री सेल्सियस पर फ्रीज कर दिया जाता है. इतने कम तापमान पर रखने से मटर में किसी तरह की माइक्रोबियल ग्रोथ या बायोलॉजिकल बदलाव नहीं होते है, जिससे यह लंबे समय तक खराब नहीं होती है.

फ्रोजन मटर अनहेल्दी होती है या हेल्दी

अक्सर लोगों को लगता है कि फ्रोजन मटर अनहेल्दी होती है और इसे खाने से बीमारी हो सकती है. लेकिन एक्सपर्ट्स इस बात को गलत मानते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट्स का कहना है कि फ्रोजन मटर में भी उतना ही प्रोटीन, विटामिन और मिनरल होते हैं, जितने ताजी हरी मटर में पाए जाते हैं.

फ्रेश और फ्रोजन मटर में पोषण का फर्क?

एक्सपर्ट्स के अनुसार फ्रेश और फ्रोजन मटर के पोषण में कोई खास अंतर नहीं होता है. एक स्टडी में दो साल तक फ्रेश और फ्रोजन सब्जियों की तुलना की गई, जिसमें मटर भी शामिल थी. वहीं इस रिसर्च में पाया गया था कि दोनों के पोषण स्तर लगभग समान थे. इसके अलावा कई अन्य रिसर्च में भी यही बात सामने आई है कि फ्रोजन सब्जियां ताजी सब्जियों जितनी ही फायदेमंद होती है.

प्रिजर्वेटिव को लेकर भ्रम

कुछ लोगों का मानना है कि फ्रोजन मटर की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए उसमें प्रिजर्वेटिव्स या एडिटिव्स मिलाए जाते हैं. लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट्स के अनुसार ऐसा नहीं है. -18 डिग्री सेल्सियस पर फ्रीज करने से ही मटर सुरक्षित रहती है और किसी तरह के केमिकल प्रिजर्वेटिव की जरूरत नहीं पड़ती है. हालांकि फ्रेश और फ्रोजन मटर में स्वाद का अंतर महसूस हो सकता है.

ये भी पढ़ें-Causes Of Body Lumps: शरीर पर बार-बार आ रही है सूजन या बन रही है गांठ, जानिए कब हो जाना चाहिए सावधान?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Source:
www.abplive.com
Medical Disclaimer:
This content is shared for informational and educational purposes only.
It does not constitute medical, legal, or policy advice.
Healthcare decisions should always be made in consultation with qualified professionals.