Browse by Categories

  • Fitness & Lifestyle (4,083)
  • Health Conditions (2,867)
  • Nutrition & Diet (190)
  • Symptoms & Diagnosis (3)
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
Thursday, March 26, 2026
PICKBYDOC
  • Login
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
PickByDoc – RG Diet & Wellness
No Result
View All Result
  • Home
  • Full Body Checkup
  • Wellness Shop
  • Diet Plans
  • Physician On Line
  • Blog
Home Fitness & Lifestyle

Oversleeping Side Effects: कहीं जरूरत से ज्यादा तो नहीं सो रहे आप? हो सकती है यह गंभीर समस्या, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

g75.rajesh@gmail.com by g75.rajesh@gmail.com
12/29/2025
in Fitness & Lifestyle
Reading Time: 1 min read
A A

How Many Hours of Sleep Is Healthy: क्या आप जरूरत से ज्यादा सो रहे हैं और आपको इसका एहसास भी नहीं है? आमतौर पर वयस्कों के लिए 7 से 9 घंटे की नींद की सलाह दी जाती रही है, लेकिन नई रिसर्च कुछ अलग कहानी बता रही है. अब एक्सपर्ट मानने लगे हैं कि ज्यादातर एडल्ट के लिए लगातार 7 घंटे की नींद सबसे बेहतर मानी जा सकती है, सिर्फ सुबह तरोताजा उठने के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय तक शारीरिक और मेंटल हेल्थ बनाए रखने के लिए भी. चलिए आपको बताते हैं कि आपको कितना देर तक नहीं सोना चाहिए. 

आखिर 7 घंटे की नींद क्यों सबसे सही?

Nature Aging में प्रकाशित एक बड़े स्टडी में 38 से 73 साल के करीब 5 लाख लोगों की नींद का एनालिसिस किया गया. इस स्टडी में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से 7 घंटे सोते थे, उनकी याददाश्त, फैसले लेने की क्षमता और सोचने-समझने की शक्ति बेहतर थी. साथ ही उनका मूड भी ज्यादा स्थिर रहता था और मेंटल प्रॉब्लम्स कम देखी गईं. रिसर्च में यह भी सामने आया कि बहुत कम या बहुत ज्यादा नींद लेने वालों में एंग्जायटी, डिप्रेशन और मेंटल क्षमता में गिरावट का खतरा ज्यादा था.

इसी तरह Journal of Clinical Sleep Medicine भी 18 से 60 साल के एडल्ट को रोज कम से कम 7 घंटे सोने की सलाह देता है. इससे कम नींद लेने पर दिल की बीमारी, मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, इम्यून सिस्टम कमजोर होना और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.

क्या 9 घंटे सोना ज्यादा है?

बीमारी या ज्यादा थकान के बाद ज्यादा सोना नुकसानदेह नहीं है, लेकिन अगर आपको रोज 9 घंटे या उससे ज्यादा नींद चाहिए, तो यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है. कुछ स्टडीज में पाया गया है कि लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा सोने वालों में शरीर में सूजन, सोचने की गति धीमी होना और डिप्रेशन का खतरा बढ़ सकता है.
यह भी देखा गया है कि जो लोग आदतन 9 घंटे से ज्यादा सोते हैं, उनमें लंबे समय में मौत का जोखिम भी थोड़ा ज्यादा पाया गया. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि ज्यादा नींद हमेशा नुकसानदेह है. लेकिन अगर आप 9 घंटे सोने के बाद भी थकान महसूस करते हैं, तो नींद की क्वालिटी या कोई छुपी बीमारी वजह हो सकती है.

कम नींद लेने वालों के साथ क्या होता है?

जो लोग रोज सिर्फ 5 से 6 घंटे सोते हैं, उनके लिए इसके असर धीरे-धीरे सामने आते हैं. कम नींद से याददाश्त कमजोर होती है, ध्यान लगाने में दिक्कत आती है, मूड स्विंग्स होते हैं और इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ता है. लंबे समय तक नींद की कमी रहने पर मेटाबॉलिक बीमारियां, दिल की परेशानी और मोटापे का खतरा भी बढ़ जाता है. कई लोग वीकेंड पर ज्यादा सोकर नींद पूरी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन रिसर्च बताती है कि अनरेगुलर नींद भी नुकसानदेह हो सकती है. अगर सोने-जागने का समय रोज़ बदलता रहता है, तो शरीर की अंदरूनी घड़ी सर्काडियन रिदम बिगड़ जाती है। इससे लिवर और दिल की बीमारियों समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.  कुछ स्टडीज में ऐसे लोगों में स्ट्रोक और हार्ट अटैक का जोखिम करीब 26 प्रतिशत तक ज्यादा पाया गया है.

नींद में सबसे जरूरी है नियमितता

एक्सपर्ट का कहना है कि नींद की अवधि जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी उसकी नियमितता भी है. रोज एक ही समय पर सोना और जागना शरीर को संतुलित रखता है, जिससे मूड, इम्यूनिटी और ओवरऑल हेल्थ बेहतर रहती है.  हालांकि 7 से 9 घंटे की नींद दोनों ही सही मानी जाती हैं, लेकिन मौजूदा सबूत बताते हैं कि लगातार, बिना रुकावट की 7 घंटे की अच्छी नींद दिमागी तेजी और लंबी उम्र के लिए सबसे फायदेमंद है.

इसे भी पढ़ें- Belly Fat After 30: न डाइट बदली और न वर्कआउट का तरीका, फिर 30 के बाद क्यों बढ़ने लगता है बेली फैट?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Read full article at source

Previous Post

First Trimester Pregnancy: Everything You Need to Know from a Fertility Doctor

Next Post

‘Jaan hai toh jahaan hai’: Diabetologist insists on these 6 essential health tests every six months, even if you feel fine

g75.rajesh@gmail.com

g75.rajesh@gmail.com

RelatedPosts

Linda Chung shares heartwarming photos with daughter in matching outfit

Linda Chung shares heartwarming photos with daughter in matching outfit

by g75.rajesh@gmail.com
03/26/2026
0

Anika is her youngest daughter. Read full story Source: www.thestar.com.my Medical Disclaimer: This content is shared for informational and educational...

FIRs against hospitals charging beneficiaries of health schemes: Maharashtra Health Minister

Mechanical heart pump implanted in patient with end-stage heart failure

by g75.rajesh@gmail.com
03/26/2026
0

The LVAD, implanted with the support of a heart-lung machine, assists the failing heart by pumping blood from the left...

Only biological females, determined by gene screening, will be allowed at Olympic Games female events, says IOC

Only biological females, determined by gene screening, will be allowed at Olympic Games female events, says IOC

by g75.rajesh@gmail.com
03/26/2026
0

Only biological females, determined by gene screening, will be allowed at Olympic Games female events, says IOC Source: www.channelnewsasia.com

'Macbeth' reimagined through Minangkabau folk theatre heads to Singapore

‘Macbeth’ reimagined through Minangkabau folk theatre heads to Singapore

by g75.rajesh@gmail.com
03/26/2026
0

'Randai Macbeth' uses a Minangkabau folk theatre tradition known as randai, incorporating song, dance, drama and silat Read full story...

Nipah virus could turn into something “far more severe”, scientists warn

Nipah virus could turn into something “far more severe”, scientists warn

by g75.rajesh@gmail.com
03/26/2026
0

How South and Southeast Asia respond, will determine whether the zoonotic disease will remain a regional epidemic or escalate dangerously,...

Woman pleads not guilty to attempted murder of singer Rihanna

Woman pleads not guilty to attempted murder of singer Rihanna

by g75.rajesh@gmail.com
03/26/2026
0

Ivana Lisette Ortiz faces a maximum sentence of life in prison if convicted. Read full story Source: www.thestar.com.my Medical Disclaimer:...

Load More
Facebook Twitter Pinterest VK RSS

Categories

  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.