Browse by Categories

  • Fitness & Lifestyle (5,129)
  • Health Conditions (3,805)
  • Nutrition & Diet (282)
  • Symptoms & Diagnosis (3)
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
Tuesday, May 12, 2026
PICKBYDOC
  • Login
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
PickByDoc – RG Diet & Wellness
No Result
View All Result
  • Home
  • Full Body Checkup
  • Wellness Shop
  • Diet Plans
  • Physician On Line
  • Blog
Home Fitness & Lifestyle

Belly Fat After 30: न डाइट बदली और न वर्कआउट का तरीका, फिर 30 के बाद क्यों बढ़ने लगता है बेली फैट?

g75.rajesh@gmail.com by g75.rajesh@gmail.com
12/28/2025
in Fitness & Lifestyle
Reading Time: 2 mins read
A A

Why Is Belly Fat Hard to Lose: 30 की उम्र के बाद बहुत-से लोग एक ही सवाल से परेशान रहते हैं कि न डाइट बदली, न वर्कआउट छोड़ा, फिर भी पेट निकलने क्यों लगता है? इस आम लेकिन उलझन भरे सवाल पर कैलिफोर्निया में प्रैक्टिस कर रहे, एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट Dr Saurabh Sethi ने वजह साफ शब्दों में समझाई है. उनका कहना है कि 30 के बाद शरीर में ऐसे बदलाव शुरू हो जाते हैं, जो बाहर से दिखते नहीं, लेकिन असर सीधा पेट की चर्बी पर पड़ता है. उम्र बढ़ने के साथ मसल्स धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. मसल्स जितनी कम होंगी, शरीर उतनी ही कम कैलोरी जलाएगा. इसका सीधा मतलब है कि वही खाना, जो पहले नुकसान नहीं करता था, अब फैट में बदलने लगता है.

30 के बाद पेट क्यों निकलता है?

मसल्स सिर्फ ताकत के लिए नहीं होतीं, बल्कि ब्लड शुगर को संभालने में भी उनकी बड़ी भूमिका होती है. जब मसल मास घटता है, तो शुगर लंबे समय तक खून में बनी रहती है और आखिरकार पेट के आसपास फैट के रूप में जमा होने लगती है. यही वजह है कि 30 के बाद बेली फैट तेजी से दिखने लगता है. इसके साथ ही उम्र के साथ इंसुलिन सेंसिटिविटी भी कम होती जाती है. यानी शरीर कार्बोहाइड्रेट को पहले जितनी आसानी से नहीं संभाल पाता. नतीजा यह होता है कि वही रोटी, चावल या मीठा अब पहले से ज्यादा फैट स्टोर कराने लगता है, खासतौर पर कमर के आसपास.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saurabh Sethi MD MPH | Gastroenterologist (@doctor.sethi)

हार्मोनल बदलाव इस पूरी प्रक्रिया को और तेज कर देते हैं. ग्रोथ हार्मोन, टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन का स्तर धीरे-धीरे गिरता है, जबकि तनाव से जुड़ा हार्मोन कॉर्टिसोल बढ़ने लगता है. यह संतुलन शरीर को अंदरूनी पेट की चर्बी यानी विसरल फैट जमा करने की ओर ले जाता है, जो सबसे ज्यादा नुकसानदेह मानी जाती है. यह समस्या उन लोगों में ज्यादा गंभीर हो जाती है, जिन्हें फैटी लिवर, प्रीडायबिटीज, डायबिटीज या हाई ट्राइग्लिसराइड्स की शिकायत होती है. ऐसे मामलों में इंसुलिन रेजिस्टेंस और सूजन बढ़ जाती है, जिससे पेट और लिवर के आसपास फैट तेजी से जमा होता है. उम्र के साथ लाइफस्टाइल भी बदलती है. फिजिकल एक्टिविटी कम होना, बैठकर काम करना, तनाव, नींद की कमी और अनियमित खानपान ये सभी बेली फैट को बढ़ावा देते हैं. कुछ लोगों में जेनेटिक कारण भी पेट की चर्बी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है. 

पेट की चर्बी को कैसे कम करें?

बेली फैट कंट्रोल करने के लिए एक्सपर्ट्स की सलाह है कि डाइट में पर्याप्त प्रोटीन शामिल किया जाए, नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की जाए और रोज़ाना एक्टिव रहना जरूरी है. इसके साथ ही 7 से 8 घंटे की नींद और प्रोसेस्ड फूड से दूरी हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है. कुल मिलाकर, 30 के बाद बढ़ता बेली फैट अचानक नहीं आता. यह शरीर के अंदर चल रहे धीरे-धीरे बदलावों का नतीजा होता है, जिसे सही डाइट, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल से काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- घुटना ट्रांसप्लांट कराने जा रहे हैं? जानिए खर्च से लेकर 5 जरूरी बातें

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Read full article at source

Previous Post

Build a skin care routine | dermatologist guides easy steps to make your routine

Next Post

Kidney Disease Risk: दुनिया में 800 मिलियन लोगों को किडनी की कोई न कोई बीमारी, महिलाओं को रहना चाहिए ज्यादा अलर्ट

g75.rajesh@gmail.com

g75.rajesh@gmail.com

RelatedPosts

Healthcare deal adds more diagnostic centers for members

Healthcare deal adds more diagnostic centers for members

by g75.rajesh@gmail.com
05/12/2026
0

A tech-enabled HMO company has partnered with a medical laboratory clinic in a move to further improve the healthcare experience...

The heartbeat of healthcare: why nursing deserves our gratitude and support

The heartbeat of healthcare: why nursing deserves our gratitude and support

by g75.rajesh@gmail.com
05/12/2026
0

The future of healthcare will depend not only on innovation and infrastructure, but equally on how effectively societies invest in...

A new start against noise pollution

A new start against noise pollution

by g75.rajesh@gmail.com
05/12/2026
0

C. Joseph Vijay has offered Tamil Nadu a fresh change. One hopes the pea whistle that brought him to power could also...

WHO says now five confirmed cruise ship hantavirus cases

In Focus Podcast | Hantavirus explained: The science behind the scare

by g75.rajesh@gmail.com
05/12/2026
0

Dr Neha Rastogi Panda decodes the Hantavirus outbreak aboard a cruise ship that has been hitting the news all of...

Hantavirus outbreak: Full list of cases by nationality

Hantavirus outbreak: Full list of cases by nationality

by g75.rajesh@gmail.com
05/12/2026
0

Among living patients, seven cases have been confirmed and an eighth is listed as “probable”, according to the WHO, the...

Shoaib Ibrahim

Shoaib Ibrahim reveals he has finally brought his cholesterol under control after three-year struggle, plans to go on a ‘stricter’ diet: ‘Hamare ghar me hereditary hai’

by g75.rajesh@gmail.com
05/12/2026
0

Shoaib Ibrahim reveals he has finally brought his cholesterol under control after three-year struggle, plans to go on a ‘stricter’...

Load More
Facebook Twitter Pinterest VK RSS

Categories

  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.