Browse by Categories

  • Fitness & Lifestyle (5,104)
  • Health Conditions (3,778)
  • Nutrition & Diet (280)
  • Symptoms & Diagnosis (3)
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
Monday, May 11, 2026
PICKBYDOC
  • Login
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
PickByDoc – RG Diet & Wellness
No Result
View All Result
  • Home
  • Full Body Checkup
  • Wellness Shop
  • Diet Plans
  • Physician On Line
  • Blog
Home Fitness & Lifestyle

देश में कितने कैंसर डे-केयर सेंटर, इनमें इलाज के लिए कौन-कौन सी मिलती हैं सुविधाएं?

g75.rajesh@gmail.com by g75.rajesh@gmail.com
12/27/2025
in Fitness & Lifestyle
Reading Time: 1 min read
A A

भारत में कैंसर एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है. हर साल लाखों नए मरीज सामने आ रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों की मौत कैंसर से हो रही है. चिंता की बात यह है कि आने वाले वर्षों में कैंसर के मामलों में और तेजी से बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

अब तक देश में बेहतर कैंसर इलाज की सुविधाएं ज्यादातर बड़े शहरों तक ही सीमित रही हैं. गांवों और छोटे जिलों के मरीजों को इलाज के लिए बार-बार महानगरों की यात्रा करनी पड़ती है. इससे न सिर्फ इलाज महंगा होता है, बल्कि समय, रोजगार और मानसिक तनाव का बोझ भी बढ़ता है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जिला स्तर पर कैंसर डे-केयर सेंटर शुरू करने की योजना बनाई है, ताकि मरीजों को उनके घर के पास ही जरूरी इलाज मिल सके. 

देश में कितने कैंसर डे-केयर सेंटर

केंद्रीय बजट 2025 में सरकार ने घोषणा की थी कि देश के हर जिले के अस्पताल में कैंसर डे-केयर सेंटर खोले जाएंगे. इन केंद्रों का मकसद यह है कि मरीजों को रोजमर्रा के कैंसर इलाज के लिए दूर न जाना पड़े. सरकार की योजना के अनुसार वर्ष 2025-26 में 200 नए कैंसर डे-केयर सेंटर शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया. बाद में 297 नए केंद्रों को मंजूरी दी गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, साल के अंत तक देश में पहले से 364 कैंसर डे-केयर सेंटर काम कर रहे थे. इनमें से 75 नए केंद्र शुरू हो चुके हैं. अब कुल मिलाकर देश में 439 कैंसर डे-केयर सेंटर कार्यरत हैं. 

कैंसर डे-केयर सेंटर क्या होते हैं?

कैंसर डे-केयर सेंटर ऐसे इलाज केंद्र होते हैं, जहां मरीज को भर्ती होने की जरूरत नहीं होती, मरीज इलाज करवा कर उसी दिन घर लौट सकता है. इन केंद्रों को आमतौर पर 10 बिस्तरों वाली इकाई के रूप में तैयार किया गया है. ये केंद्र बड़े कैंसर अस्पतालों या मेडिकल कॉलेजों से जुड़े होते हैं और उनके मार्गदर्शन में काम करते हैं. 

इन कैंसर डे-केयर सेंटरों में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन केंद्रों में मरीजों को कई जरूरी सेवाएं मिलती हैं, जैसे कीमोथेरेपी (उसी दिन इलाज और छुट्टी), इलाज से पहले मरीज की जांच (प्री-साइकिल असेसमेंट), कीमोथेरेपी के बाद होने वाले साइड इफेक्ट्स की निगरानी, कंसल्टेशन, मानसिक और भावनात्मक सहयोग के लिए काउंसलिंग, दर्द और अन्य लक्षणों का प्रबंधन, इलाज के बाद फॉलो-अप देखभाल सबसे अहम बात यह है कि ये सभी सेवाएं सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत दी जाती हैं, ताकि मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े. 

मरीजों को क्या फायदा होगा?

सरकार का कहना है कि जिला स्तर पर इलाज मिलने से मरीजों को कई तरह के फायदे होंगे. जैसे बड़े शहरों की यात्रा की जरूरत कम होगी, इलाज के दौरान रोजगार और मजदूरी का नुकसान घटेगा, जेब से खर्च होने वाला पैसा कम होगा, इलाज बीच में छोड़ने की समस्या घटेगी, इलाज पूरा करने की संभावना बढ़ेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि पास में इलाज मिलने से मरीजों का भरोसा बढ़ता है और वे नियमित रूप से इलाज ले पाते हैं. 

कौन-कौन से राज्य आगे हैं?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और केरल में ये केंद्र अच्छे से काम कर रहे हैं. तेलंगाना ने अपने सभी 27 स्वीकृत केंद्र शुरू कर दिए हैं. अन्य राज्यों में भी चरणबद्ध तरीके से केंद्र खोले जा रहे हैं. एक अध्ययन के मुताबिक, एक बार ओपीडी में दिखाने का औसत खर्च लगभग 8,000 रुपये होता है. अस्पताल में भर्ती होने पर औसत खर्च करीब 39,000 रुपये और एक कैंसर मरीज का सालाना सीधा खर्च करीब 3.3 लाख रुपये तक होता है. ऐसे में जिला स्तर पर मुफ्त या सस्ता इलाज मरीजों के लिए बहुत बड़ी राहत साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें पॉटी करते वक्त दिख रहे ये 4 साइन होते हैं इस खतरनाक कैंसर के लक्षण, पहचान लिया तो बच जाएगी जान

Read full article at source

Previous Post

Why U.S. health care outcomes lag behind other nations

Next Post

कलाई की कमजोरी न करें नजरअंदाज, रोज करें ये 5 एक्सरसाइज जो आपके रिस्ट को करेगी मजबूत

g75.rajesh@gmail.com

g75.rajesh@gmail.com

RelatedPosts

New DepEd helpline allows students to call mental health counselors

New DepEd helpline allows students to call mental health counselors

by g75.rajesh@gmail.com
05/11/2026
0

The upgrade comes as schools continue to face a shortage of licensed guidance counselors. Source: www.philstar.com Medical Disclaimer: This content...

Singapore police to set up new unit to better combat scams and cybercrime

Singapore police to set up new unit to better combat scams and cybercrime

by g75.rajesh@gmail.com
05/11/2026
0

The new SPF Cyber Command will pull together counter-scam and cybercrime capabilities across the police force. Source: www.channelnewsasia.com

Maxicare Prima: The thoughtful, practical gift for the women who care for everyone else

Maxicare Prima: The thoughtful, practical gift for the women who care for everyone else

by g75.rajesh@gmail.com
05/11/2026
0

Maxicare PRIMA is designed to make care more straightforward, flexible and accessible. Source: www.philstar.com Medical Disclaimer: This content is shared...

Webinar on allied health and nursing to be held on May 11

Webinar on allied health and nursing to be held on May 11

by g75.rajesh@gmail.com
05/10/2026
0

With the growing demand for quality healthcare services, allied health and nursing professionals are playing an increasingly significant role in...

MUPH 2026: Bella Ysmael, Allyson Hetland named Cosmo, Supra queens

MUPH 2026: Bella Ysmael, Allyson Hetland named Cosmo, Supra queens

by g75.rajesh@gmail.com
05/10/2026
0

Unlike the past years, The Miss Philippines did not have runner-ups for Miss Universe Philippines but announced four new titles....

One man with a TV microphone is shaking hands with another man, while a third man looks on.

As social habits evolve, we sought to learn how people are making friends

by g75.rajesh@gmail.com
05/10/2026
0

"How do I meet new people?" That question — especially for adults — is all over the internet. CBC News...

Load More
Facebook Twitter Pinterest VK RSS

Categories

  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.