Browse by Categories

  • Fitness & Lifestyle (4,463)
  • Health Conditions (3,124)
  • Nutrition & Diet (224)
  • Symptoms & Diagnosis (3)
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
Monday, April 13, 2026
PICKBYDOC
  • Login
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
PickByDoc – RG Diet & Wellness
No Result
View All Result
  • Home
  • Full Body Checkup
  • Wellness Shop
  • Diet Plans
  • Physician On Line
  • Blog
Home Fitness & Lifestyle

लंच के बाद बार-बार क्यों आती है नींद, कहीं यह किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं?

g75.rajesh@gmail.com by g75.rajesh@gmail.com
12/24/2025
in Fitness & Lifestyle
Reading Time: 3 mins read
A A

दोपहर का समय होते ही कई लोगों की आंखें भारी लगने लगती है. खासकर लंच के बाद ऑफिस, घर या सफर के दौरान सुस्ती और नींद आना आम बात मानी जाती है. अक्सर लोग इसे आलस, ज्यादा खाना या थकान कहकर टाल देते हैं. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यह समस्या रोज होने लगे तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है. कहीं बार यह समस्या शरीर के अंदर चल रही गड़बड़ी का संकेत भी हो सकती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि लंच के बाद बार-बार नींद क्यों आने लगती है और यह किस बीमारी का लक्षण हो सकता है.

खाना खाने के बाद शरीर में क्या होते हैं बदलाव?

खाना खाने के बाद शरीर का फोकस पाचन पर चला जाता है.इस दौरान पाचन अंगों में खून का प्रभाव बढ़ जाता है और दिमाग की तरफ थोड़ा कम हो जाता है. इस वजह से भारीपन सुस्ती और नींद महसूस हो सकती है. इसे मेडिकल भाषा में पोस्ट लंच डिप भी कहा जाता है. हालांकि यह एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन कुछ कारण इससे ज्यादा बढ़ा सकते हैं.

ज्यादा कार्बोहाइड्रेट से बढ़ती है सुस्ती?

अगर लंच में चावल, आलू, सफेद ब्रेड, मैदा या ज्यादा मिठाई शामिल हो तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और थोड़ी देर बाद अचानक गिरता है. इस उतार चढ़ाव की वजह से शरीर थका-थका सा महसूस हो सकता है और नींद आने लगती है. यही कारण है की भारी और मीठा खाना खाने के बाद सुस्ती ज्यादा होती है. इसके अलावा खाना खाने के बाद शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन एक्टिव होते हैं जो यह संकेत देते हैं कि अब आराम का समय है. इससे शरीर रिलैक्स मोड में चला जाता है और नींद या आलस महसूस होता है. खासकर दोपहर के समय यह असर और ज्यादा दिखाई देता है. वहीं कई बार नींद पूरी न होने पर शरीर पहले ही थका रहता है और लंच के बाद यह थकान और बढ़ जाती है.

लंच के बाद बार-बार नींद आना किस बीमारी का संकेत?

डॉक्टरों का कहना है कि अगर लंच के बाद रोज तेज नींद, भारीपन और सुस्ती महसूस होती है तो यह इन्सुलिन रेजिस्टेंस का शुरुआती लक्षण हो सकता है. इस कंडीशन में शरीर शुगर को सही तरीके से ऊर्जा में नहीं बदल पाता. ऐसे में खाना खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और उसे कंट्रोल करने के लिए शरीर ज्यादा इंसुलिन रिलीज करता है. यहीं प्रक्रिया कुछ समय बाद थकान, नींद और कमजोरी का कारण बनती है. वहीं एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लंबे समय तक इन्सुलिन रेजिस्टेंस बना रहे तो आगे चलकर डायबिटीज, दिल की बीमारी और कुछ मामलों में कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है. कई बार फास्टिंग शुगर नॉर्मल होने के बावजूद यह समस्या शुरू हो चुकी होती है. इसलिए इसे साइलेंट मेटाबॉलिक प्रॉब्लम भी कहा जाता है.

कैसे कर सकते हैं बचाव?

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि लंच के बाद बार-बार नींद की समस्या से बचने के लिए अपने लंच को हल्का और संतुलित रखें. फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं और ज्यादा मीठे व रिफाइंड कार्ब्स से बचें. वहीं खाना खाने के तुरंत बाद लेटने की बजाय 10 से 15 मिनट टहलने ज्यादा सही माना जाता है. इसके साथ ही नियमित एक्सरसाइज, वजन कंट्रोल और पूरी नींद लेने से भी इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-2025 के दौरान इन बीमारियों ने जमकर मचाया आतंक, 2026 में इनसे बचने के लिए कैसे रहे तैयार?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Read full article at source

Previous Post

The consequences of adopting AI in medicine

Next Post

Ensuring safety and efficacy through the vaccine pipeline

g75.rajesh@gmail.com

g75.rajesh@gmail.com

RelatedPosts

McIlroy and Young hold steady as Masters chasers strike early

McIlroy and Young hold steady as Masters chasers strike early

by g75.rajesh@gmail.com
04/12/2026
0

McIlroy and Young hold steady as Masters chasers strike early Source: www.channelnewsasia.com

In a race against time, Telangana targets 8-minute emergency response to cut road accident deaths

In a race against time, Telangana targets 8-minute emergency response to cut road accident deaths

by g75.rajesh@gmail.com
04/12/2026
0

In a race against time, Telangana targets 8-minute emergency response to cut road accident deaths Source: www.thehindu.com Medical Disclaimer: This...

Alexis Carrel’s Nobel-winning work in vascular repair and transplantation

Alexis Carrel’s Nobel-winning work in vascular repair and transplantation

by g75.rajesh@gmail.com
04/12/2026
0

By developing precise techniques to stitch blood vessels and restore their function, Carrel made it possible to maintain blood flow...

Doctors can refuse to treat LGBTQ+ patients in several States – these religious exemption laws lead to drops in HIV testing

Doctors can refuse to treat LGBTQ+ patients in several States – these religious exemption laws lead to drops in HIV testing

by g75.rajesh@gmail.com
04/12/2026
0

As of April 2026, 11 U.S. States have enacted conscientious objection laws specifically targeting LGBTQ+ people. Public health researchers who...

Embracing older women in India: with security, healthcare and dignity

Embracing older women in India: with security, healthcare and dignity

by g75.rajesh@gmail.com
04/12/2026
0

India will never be a truly developed nation if its older women are left impoverished and their needs sidelined. Longevity...

vivo V70 FE now on pre-order with exclusive freebies

vivo V70 FE now on pre-order with exclusive freebies

by g75.rajesh@gmail.com
04/12/2026
0

Plus, here are 3 reasons why you should pre-order the vivo V70 FE now. Source: www.philstar.com Medical Disclaimer: This content...

Load More
Facebook Twitter Pinterest VK RSS

Categories

  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.