Browse by Categories

  • Fitness & Lifestyle (4,441)
  • Health Conditions (3,110)
  • Nutrition & Diet (221)
  • Symptoms & Diagnosis (3)
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
Saturday, April 11, 2026
PICKBYDOC
  • Login
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
PickByDoc – RG Diet & Wellness
No Result
View All Result
  • Home
  • Full Body Checkup
  • Wellness Shop
  • Diet Plans
  • Physician On Line
  • Blog
Home Fitness & Lifestyle

Ozempic Side Effects: कैसे काम करती है वजन घटाने वाली दवा ओजेम्पिक, किन लोगों के लिए हो सकती है खतरनाक?

g75.rajesh@gmail.com by g75.rajesh@gmail.com
12/23/2025
in Fitness & Lifestyle
Reading Time: 1 min read
A A

वजन घटाने के लिए आजकल ओजेम्पिक दवा की चर्चा काफी ज्यादा है. इंजेक्शन के रूप में आने वाली यह दवा मूल रूप से टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए बनी है, लेकिन इसका साइड इफेक्ट वजन कम करना है. ऐसे में लोग इसे वेट लॉस के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. दिसंबर 2025 के दौरान भारत में लॉन्च हुई यह दवा कैसे काम करती है और किन लोगों के लिए हो सकती है खतरनाक? आइए जानते हैं.

क्या है ओजेम्पिक और कैसे करती है काम?

ओजेम्पिक का असली नाम सेमाग्लूटाइड है. यह GLP-1 हॉर्मोन की नकल करती है. दरअसल, शरीर में GLP-1 नाम का हॉर्मोन खाना खाने के बाद निकलता है. यह इंसुलिन बढ़ाता है, ब्लड शुगर कम करता है और भूख कम करता है. यथार्थ सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के   इंटरनल मेडिसिन एंड डायबिटोलॉजिस्ट में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अनिल गोम्बर के मुताबिक, ओजेम्पिक टाइप 2 डायबिटीज और वजन मैनेजमेंट के लिए अच्छी दवा है, लेकिन इसके GI साइड इफेक्ट्स भी हैं, जो डोज बढ़ाने पर ज्यादा दिखते हैं. हालांकि, इसे डॉक्टर से सलाह लिए बिना नहीं लगवाना चाहिए. 

क्या काम करती है ओजेम्पिक?

  • पेट खाली होने में देरी करती है, इसलिए भूख कम लगती है.
  • दिमाग को संकेत भेजती है कि पेट भरा है.
  • इंसुलिन ज्यादा बनाती है और ग्लूकागॉन हॉर्मोन कम करती है.
  • इससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और वजन कम होता है.

कितने रुपये में मिलता है यह इंजेक्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इंजेक्शन से एक साल में 15 पर्सेंट तक वजन कम हो सकता है, लेकिन दवा बंद करने पर दो-तिहाई वजन दोबारा बढ़ जाता है. यह इंजेक्शन हफ्ते में एक बार लगवाना होता है. भारत में इसे लगवाने का खर्च 10 हजार से 20 हजार रुपये महीना आता है. 2025 की लेटेस्ट स्टडीज में पाया गया कि इस इंजेक्शन की वजह से पैनक्रियाटाइटिस का खतरा 146 पर्सेंट तक बढ़ सकता है. वहीं, आंख की दुर्लभ बीमारी NAION का रिस्क भी है. दवा बंद करने पर वजन दोबारा बढ़ जाता है. 

क्या है इस इंजेक्शन को लगवाने के फायदे?

  • टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड शुगर अच्छा कंट्रोल.
  • वजन कम होना, खासकर मोटापे वाले मरीजों में.
  • हार्ट की बीमारी का खतरा कम.
  • कुछ स्टडीज में अल्जाइमर और डिमेंशिया का रिस्क भी कम.

क्या होते हैं खतरे?

  • पैनक्रियाटाइटिस (पैंक्रियास में सूजन)
  • गॉल ब्लैडर की समस्या जैसे पथरी
  • थायरॉइड ट्यूमर या कैंसर का खतरा (चूहों में देखा गया, इंसानों में पक्का नहीं)
  • विजन लॉस (NAION नाम की आंख की बीमारी)।
  • किडनी प्रॉब्लम
  • पेट की मांसपेशियां कमजोर होना (गैस्ट्रोपेरेसिस)

किन लोगों के लिए खतरनाक?

  • थायरॉइड-कैंसर की फैमिली हिस्ट्री वाले.
  • मेडुलरी थायरॉइड कार्सिनोमा या MEN 2 सिंड्रोम वाले.
  • पैनक्रियाटाइटिस की पुरानी हिस्ट्री
  • किडनी या लिवर की सीरियस प्रॉब्लम.
  • प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं.
  • गॉल ब्लैडर या पेट की गंभीर बीमारी वाले.

ये भी पढ़ें: बाजार में कब तक आएगी कैंसर खत्म करने वाली वैक्सीन? जानें इससे जुड़े हर अपडेट्स

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Read full article at source

Previous Post

Bispecific Antibody Effective in Untreated Follicular Lymphoma

Next Post

Bad Breath

g75.rajesh@gmail.com

g75.rajesh@gmail.com

RelatedPosts

15-minute urine test becomes frontline tool in Hyderabad’s fight against substance abuse

15-minute urine test becomes frontline tool in Hyderabad’s fight against substance abuse

by g75.rajesh@gmail.com
04/11/2026
0

15-minute urine test becomes frontline tool in Hyderabad’s fight against substance abuse Source: www.thehindu.com Medical Disclaimer: This content is shared...

Lifestyle cannot be replaced by Semaglutide: AIIMS Professor

Lifestyle cannot be replaced by Semaglutide: AIIMS Professor

by g75.rajesh@gmail.com
04/11/2026
0

Semaglutide is a prescription medication used to manage type 2 diabetes and chronic weight management Source: www.thehindu.com Medical Disclaimer: This...

Olympic Committee’s ban on trans women in female category | Explained

Olympic Committee’s ban on trans women in female category | Explained

by g75.rajesh@gmail.com
04/11/2026
0

The IOC has claimed the move would ensure a “level playing field” for female athletes, but this comes at a...

The fourth trimester: why we need to focus on postpartum care

The fourth trimester: why we need to focus on postpartum care

by g75.rajesh@gmail.com
04/11/2026
0

Postpartum care in India has gaps that need filling. Follow-up visits tend to focus on physical recovery, wound healing or...

A hospital is shown.

Heather Winterstein 'looked terrified' before collapsing in St. Catharines hospital, witness tells inquest

by g75.rajesh@gmail.com
04/11/2026
0

Heather Winterstein's skin was discoloured and she was struggling to control her body in a wheelchair the day she died...

WATCH: BINI Coachella 2026 highlights

WATCH: BINI Coachella 2026 highlights

by g75.rajesh@gmail.com
04/11/2026
0

Here are excerpts from BINI's historic performance at Coachella! Source: www.philstar.com Medical Disclaimer: This content is shared for informational and...

Load More
Facebook Twitter Pinterest VK RSS

Categories

  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.