Browse by Categories

  • Fitness & Lifestyle (4,426)
  • Health Conditions (3,104)
  • Nutrition & Diet (220)
  • Symptoms & Diagnosis (3)
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
Saturday, April 11, 2026
PICKBYDOC
  • Login
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
PickByDoc – RG Diet & Wellness
No Result
View All Result
  • Home
  • Full Body Checkup
  • Wellness Shop
  • Diet Plans
  • Physician On Line
  • Blog
Home Fitness & Lifestyle

Coffee Health Risks: कॉफी से भी हो सकता है कैंसर, खतरा पता लगते ही इन 10 राज्यों के बाजारों से हटा दिया गया सारा माल

g75.rajesh@gmail.com by g75.rajesh@gmail.com
12/18/2025
in Fitness & Lifestyle
Reading Time: 1 min read
A A

Does Coffee Cause Cancer: अमेरिका में एक कॉफी प्रोडक्ट को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. बिना जानकारी के कैफीन पाए जाने के कारण इस कॉफी को रिकॉल किया गया है और फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी एफडीए ने इसे दूसरा सबसे गंभीर जोखिम स्तर यानी क्लास II में रखा है. न्यूयॉर्क स्थित कंपनी गिम्मी कॉफी  ने 24 अक्टूबर को अपने कुछ Gimme! Decaf de Agua Coffee Pods को अपनी मर्जी से बाजार से वापस बुलाने की घोषणा की थी. इसके बाद 11 दिसंबर को एफडीए ने इस रिकॉल को क्लास II जोखिम कैटेगरी में शामिल किया. इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए कई अमेरिकी मीडिया ने कंपनी से संपर्क किया, लेकिन सामान्य कार्य समय के बाहर होने के कारण कोई जवाब नहीं मिल पाया.

यह मामला क्यों अहम है?

FDA के अनुसार, क्लास II रिकॉल उस स्थिति को दर्शाता है, जिसमें किसी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से अस्थायी या इलाज से ठीक हो सकने वाले स्वास्थ्य नुकसान हो सकते हैं. हालांकि, गंभीर नुकसान की संभावना कम मानी जाती है. एफडीए का कहना है कि सीमित मात्रा में कैफीन ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित हो सकता है, लेकिन ज्यादा सेवन से दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट, नींद न आना, डिहाइड्रेशन, पाचन संबंधी दिक्कतें और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. वहीं, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक कैफीन का सेवन बच्चे के विकास में रुकावट, कम वजन, समय से पहले जन्म या मृत जन्म का कारण भी बन सकता है.

किन प्रोडक्ट्स को किया गया रिकॉल?

रिकॉल किए गए प्रोडक्ट का जानकारी इस प्रकार है Gimme! Decaf de Agua Coffee Pods कुल 252 बॉक्स यूपीसी कोड  051497457990. एफडीए के अनुसार, ये प्रोडक्ट्स अमेरिका के फ्लोरिडा, आयोवा, मैसाचुसेट्स, मैरीलैंड, मिसौरी, नॉर्थ कैरोलिना, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, ओहायो और विस्कॉन्सिन के रिटेल स्टोर्स में बेचे गए थे. एफडीए ने बताया कि प्रोडक्ट की बाहरी पैकेजिंग पर इसे डिकैफ बताया गया था, जबकि अंदर मौजूद पॉड्स पर Gimme! Deep Disco Coffee Pods लिखा था, जो कैफीन युक्त होते हैं. 11 दिसंबर तक, इन कॉफी पॉड्स के इस्तेमाल से किसी भी तरह की बीमारी की सूचना एफडीए को नहीं मिली है.

एफडीए ने क्या कहा?

एफडीए ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि अधिकांश एडल्ट के लिए रोजाना करीब 400 मिलीग्राम कैफीन लगभग दो से तीन कप कॉफी को आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है. हालांकि, हर व्यक्ति की कैफीन के प्रति संवेदनशीलता अलग होती है और कुछ बीमारियों या दवाओं के कारण इसका असर ज्यादा हो सकता है. एफडीए ने यह भी साफ किया कि कानून के तहत यह जिम्मेदारी फूड कंपनियों की है कि उनके उत्पादों में मौजूद कैफीन सुरक्षित मात्रा में हो और उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदेह न हो. एफडीए के मुताबिक, यह रिकॉल अभी भी जारी है. जिन उपभोक्ताओं ने ये कॉफी पॉड्स खरीदे हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे इनका इस्तेमाल न करें.

इसे भी पढ़ें- Habits That Harm The Liver: कहीं आप भी तो सुबह-सुबह नहीं करते यह गलती? तुरंत कर लें सुधार, वरना खराब हो जाएगा लिवर

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Read full article at source

Previous Post

A hidden T cell switch could make cancer immunotherapy work for more people

Next Post

Reproductive Health Class 12 One Shot 🔥 | NCERT + Diagram + PYQs By Aarushi Ma’am

g75.rajesh@gmail.com

g75.rajesh@gmail.com

RelatedPosts

Eric Quizon wants a Dolphy biopic made

Eric Quizon wants a Dolphy biopic made

by g75.rajesh@gmail.com
04/11/2026
0

Eric Quizon confirmed he's been planning a Dolphy biopic with Bibeth Orteza. Source: www.philstar.com Medical Disclaimer: This content is shared...

SM Supermalls opens doors to jobs, skills and new beginnings this Labor Day

SM Supermalls opens doors to jobs, skills and new beginnings this Labor Day

by g75.rajesh@gmail.com
04/11/2026
0

On May 1, SM Supermalls will bring together jobs, skills development and essential support systems at scale. Source: www.philstar.com Medical...

Artemis II astronauts return to Earth, capping historic Moon mission

Artemis II astronauts return to Earth, capping historic Moon mission

by g75.rajesh@gmail.com
04/11/2026
0

The Orion capsule, on its return to Earth, reached maximum speeds of more than 30 times the speed of sound...

A dapper affair

A dapper affair

by g75.rajesh@gmail.com
04/10/2026
0

It was an evening of effortless elegance and playful sophistication as family and friends gathered at the Manila House Private...

Immunization rates in B.C. falling since COVID-19 pandemic, data shows

Immunization rates in B.C. falling since COVID-19 pandemic, data shows

by g75.rajesh@gmail.com
04/10/2026
0

Childhood immunization rates for most vaccines have been falling since the pandemic, a CBC News analysis of provincial data has...

Is it a muscle strain or nerve damage? Know the signs

When to worry: The red flags of nerve pain you should never ignore

by g75.rajesh@gmail.com
04/10/2026
0

When to worry: The red flags of nerve pain you should never ignore Source: indianexpress.com

Load More
Facebook Twitter Pinterest VK RSS

Categories

  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.