Browse by Categories

  • Fitness & Lifestyle (4,611)
  • Health Conditions (3,264)
  • Nutrition & Diet (236)
  • Symptoms & Diagnosis (3)
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
Sunday, April 19, 2026
PICKBYDOC
  • Login
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
PickByDoc – RG Diet & Wellness
No Result
View All Result
  • Home
  • Full Body Checkup
  • Wellness Shop
  • Diet Plans
  • Physician On Line
  • Blog
Home Fitness & Lifestyle

खाना खाते वक्त आप भी देखते हैं मोबाइल, जानें इससे क्या होती है दिक्कत?

g75.rajesh@gmail.com by g75.rajesh@gmail.com
12/13/2025
in Fitness & Lifestyle
Reading Time: 1 min read
A A

आजकल खाना खाते समय मोबाइल फोन देखना एक आम आदत बन चुकी है. खासतौर पर छोटे बच्चों को खाना खिलाने के लिए माता-पिता मोबाइल का सहारा लेते हैं, ताकि बच्चा ध्यान भटकने के बजाय जल्दी और पूरा खाना खा लें. एक्सपर्ट्स की मानें तो यह आदत बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की सेहत के पर धीरे-धीरे बुरा असर डाल रही है. कई एक्सपर्ट्स तो इस आदत को लेकर गंभीर चेतावनी भी देते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप भी खाना खाते वक्त मोबाइल देखते हैं तो इससे क्या-क्या दिक्कतें हो सकती है.

खाना खाते समय मोबाइल देखने से बच्चों पर असर

खाना खाने का समय सिर्फ पेट भरने का नहीं बल्कि बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास का भी अहम हिस्सा होता है.  इस दौरान बच्चा माता-पिता की आंखों में देखकर बात करना, आवाज सुनना और चेहरे के हाव-भाव समझना सीखता है, लेकिन जब बच्चा खाना खाते वक्त मोबाइल स्क्रीन में उलझा रहता है तो यह पूरी प्रक्रिया रुक जाती है. डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे बच्चों में स्पीच डिले यानी देर से बोलने की समस्या देखी जा सकती है. क्योंकि वह शब्दों को सुनने, समझने और दोहराने की प्रैक्टिस नहीं कर पाते हैं. इसके अलावा एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मोबाइल देखकर खाना खाने से आगे चलकर बच्चों का व्यवहार भी प्रभावित होता है. ऐसे में बच्चे धीरे-धीरे बिना स्क्रीन के खाने खाना खाने से मना करने लगते हैं या चिड़चिड़ा हो सकते हैं. वहीं किसी भी चीज पर फोकस नहीं कर पाते और खुद से खाना खाने की क्षमता भी देरी से विकसित होती है.

मोबाइल के साथ खाने का असर बड़ों की सेहत पर भी

सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े लोग भी मोबाइल देखकर खाना खाने की आदत की शिकार है. एक्सपर्ट्स के अनुसार खाना खाते समय मोबाइल देखने से ध्यान भटकता है और व्यक्ति बिना सोचे समझे ज्यादा कैलोरी ले सकता है. इससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है, साथ ही पोर्शन साइज और पेट भरने के संकेतों पर ध्यान न देने से लंबे समय में मेटाबोलिक समस्याएं भी हो सकती है.

क्या मोबाइल देखने से बढ़ता है इन्सुलिन रेजिस्टेंस का खतरा

कई एक्सपर्ट्स बताते हैं कि खाने के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल सीधे तौर पर इन्सुलिन रेजिस्टेंस का कारण बनता है. हालांकि इसे लेकर कोई ठोस स्टडी उपलब्ध नहीं है, लेकिन ध्यान भटकने की वजह से जरूरत से ज्यादा खाना, प्रोसेस्ड फूड का चुनाव और ब्लड शुगर स्पाइक्स जैसी कंडीशन बन सकती है जो आगे चलकर इन्सुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ा सकती है. इसलिए खाना खाते समय पूरी तरह खाने पर ध्यान देना जरूरी होता है.

स्क्रीन फ्री मील क्यों है जरूरी?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि खाने के समय बच्चों को नए शब्द सीखने और उनसे बातचीत करने का सबसे अच्छा मौका होता है. इस दौरान बच्चे खाने की चीजों को पहचानते है, उनके नाम सीखते हैं और माता-पिता से जुड़ाव महसूस करते हैं. ऐसे में जरूरी है कि खाने के समय मोबाइल, टीवी या टैबलेट पूरी तरह बंद रखा जाए. इसके अलावा बड़ों को लेकर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि स्क्रीन फ्री मिल सेहत के लिए फायदेमंद है. जब व्यक्ति धीरे-धीरे खाना खाता है, स्वाद और मात्र पर ध्यान देता है तो ओवर ईटिंग से बचा जा सकता है. साथ ही शरीर की भूख और तृप्ति के संकेतों को समझना आसान हो जाता है. जिससे ब्लड शुगर और वजन भी कंट्रोल में रहता है.

ये भी पढ़ें-कहीं अनजाने में अपने बच्चे को सर्दी-खांसी की दवाई का ओवरडोज तो नहीं दे रहे आप? जानें यह कितना खतरनाक

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Read full article at source

Previous Post

Pre-Op MRI Shows ‘No Clinical Benefit’ in Early Breast Cancer

Next Post

If lentils make you gassy, here are 5 quick tips to fix it: ‘From fermenting to soaking to sprouting…’

g75.rajesh@gmail.com

g75.rajesh@gmail.com

RelatedPosts

Filipino Food Month 2026: Culinary picnic on Zamboanga

Filipino Food Month 2026: Culinary picnic on Zamboanga’s Pink Beach

by g75.rajesh@gmail.com
04/19/2026
0

A feast of Zamboanga's culinary treats at the popular pink island. Source: www.philstar.com Medical Disclaimer: This content is shared for...

Miss Universe Philippines 2026 down to Top 31

Miss Universe Philippines 2026 down to Top 31

by g75.rajesh@gmail.com
04/19/2026
0

From 40 delegates, the number is now trimmed down to 31! Source: www.philstar.com Medical Disclaimer: This content is shared for...

gray hair

Root cause: Gray matters and other salon truths

by g75.rajesh@gmail.com
04/19/2026
0

Gray hair can look striking, modern, and expensive, even. Women are wearing it with enormous confidence—but not all gray hair...

How to handle the green-eyed monsters in your life

How to handle the green-eyed monsters in your life

by g75.rajesh@gmail.com
04/19/2026
0

Every now and then, we encounter “green-eyed monsters.” Source: www.philstar.com Medical Disclaimer: This content is shared for informational and educational...

Roshni Chopra’s 3-Step "Water Therapy"

How Roshni Chopra stays bloat-free: Decoding actor’s 3-step ‘water therapy’

by g75.rajesh@gmail.com
04/18/2026
0

How Roshni Chopra stays bloat-free: Decoding actor’s 3-step ‘water therapy’ Source: indianexpress.com

Kerala urges caution over contaminated ice as temperatures soar, steps up food safety checks

Kerala urges caution over contaminated ice as temperatures soar, steps up food safety checks

by g75.rajesh@gmail.com
04/18/2026
0

Kerala Health Minister says that in view of rising temperatures, Food Safety department has intensified special inspections focusing on drinking...

Load More
Facebook Twitter Pinterest VK RSS

Categories

  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.