Browse by Categories

  • Fitness & Lifestyle (4,783)
  • Health Conditions (3,440)
  • Nutrition & Diet (251)
  • Symptoms & Diagnosis (3)
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
Sunday, April 26, 2026
PICKBYDOC
  • Login
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop
No Result
View All Result
PickByDoc – RG Diet & Wellness
No Result
View All Result
  • Home
  • Full Body Checkup
  • Wellness Shop
  • Diet Plans
  • Physician On Line
  • Blog
Home Fitness & Lifestyle

सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण

g75.rajesh@gmail.com by g75.rajesh@gmail.com
12/12/2025
in Fitness & Lifestyle
Reading Time: 7 mins read
A A

कई लोगों को सुबह उठते ही सिर में भारीपन या तेज दर्द महसूस होता है. अक्सर इस दर्द को सामान्य माना जाता है, लेकिन लगातार ऐसा होना शरीर में किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है. नींद की कमी, तनाव, माइग्रेन, डिहाइड्रेशन और स्लीप एपनिया जैसे कई कारण सुबह के सिर दर्द की वजह बनते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सुबह दर्द महसूस होने का कारण यह भी है कि नींद से जागने के दौरान दिमाग की संवेदनशीलता बढ़ जाती है, जिससे यह दर्द जल्दी महसूस होता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सुबह उठते ही सिर दर्द क्यों होता है और इसके कारण क्या है.

नींद की कमी या खराब नींद

रात में पर्याप्त नींद न लेना, बार-बार नींद टूटना और देर रात तक स्क्रीन पर रहना सीधे तौर पर सुबह होने वाले सिर दर्द से जुड़ा है. नींद की कमी दिमाग में तनाव पैदा करती है, जिससे सुबह दर्द बढ़ने लगता है.

तनाव और मेंटल प्रेशर

ज्यादा स्ट्रेस होने पर मांसपेशियां टाइट हो जाती है, खासकर गर्दन और कंधों की. इससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, सुबह उठते ही टेंशन-टाइप सिर दर्द होने लगता है.

माइग्रेन की समस्या

माइग्रेन से जूझ रहे लोगों में सुबह सिर दर्द होना आम है. नींद की कमी, तेज रोशनी, मौसम बदलने और खाली पेट सोने से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है, जिससे सुबह तेज दर्द महसूस होता है.

स्लीप एपनिया

स्लीप एपनिया में सोते समय सांस रुक-रुक कर चलती है. जिसकी वजह से शरीर को पूरी ऑक्सीजन नहीं मिलती है. वहीं यह सुबह उठते ही तेज सिर दर्द, चक्कर और भारीपन का कारण बन सकता है. लगातार खर्राटे आना भी इसका संकेत हो सकता है.

डिहाइड्रेशन

रात में पानी न पीने और शरीर में फ्लूड लेवल कम होने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती है. इससे दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है और सिर दर्द शुरू हो जाता है.

शराब या कैफीन का असर

रात में शराब पीने या कैफीन का ज्यादा सेवन करने से नींद गहरी नहीं आती. इसके अलावा कैफीन अचानक छोड़ देने से भी सिर दर्द हो सकता है.

क्या करें अगर रोज सुबह सिर दर्द हो?

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि अगर आपको हफ्ते में सिर दर्द कई बार हो रहा है, बहुत तेज हो रहा है या इसके साथ दूसरे लक्षण जैसे चक्कर आना, सांस की समस्या या धुंधला दिखाई देने जैसी समस्या हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. इसके अलावा सुबह के सिर दर्द से बचने के लिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप रोजाना एक ही समय पर सोए और उठें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिए खासकर रात में. इसके अलावा सोने से पहले कैफीन और शराब से बचें और आरामदायक नींद एनवायरमेंट बनाए.

ये भी पढ़ें-दिनभर लैपटॉप पर झुके रहते हैं? फिजियोथेरेपिस्ट से जानें ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए आसान टिप्स

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Read full article at source

Previous Post

ClinicalTrials.gov: Posture and Health

Next Post

ChatGPT blamed for U.S. murder-suicide in lawsuit

g75.rajesh@gmail.com

g75.rajesh@gmail.com

RelatedPosts

Alex Marquez wins Spanish Grand Prix while brother Marc crashes out

Alex Marquez wins Spanish Grand Prix while brother Marc crashes out

by g75.rajesh@gmail.com
04/26/2026
0

Alex Marquez wins Spanish Grand Prix while brother Marc crashes out Source: www.channelnewsasia.com

Blessings abound for the Dog in career, finances, love in 2026

Blessings abound for the Dog in career, finances, love in 2026

by g75.rajesh@gmail.com
04/26/2026
0

Luck is abundant in all three important aspects of life. Source: www.philstar.com Medical Disclaimer: This content is shared for informational...

Experts recommend regular breaks from screens to reduce impact on mental health

Experts recommend regular breaks from screens to reduce impact on mental health

by g75.rajesh@gmail.com
04/26/2026
0

Rather than forcefully taking away gadgets from children, the process to break their screen-use habits must be done gradually, they...

Kidwai’s doorstep palliative care sees steady uptake; no-cost services reach 112 patients

Kidwai’s doorstep palliative care sees steady uptake; no-cost services reach 112 patients

by g75.rajesh@gmail.com
04/26/2026
0

The service currently covers Bengaluru within a radius of about 40 km from the institute and is delivered through two...

Pickled veggies with

Pickled veggies with ‘winged’ twist: Shortcut recipe for Atsara

by g75.rajesh@gmail.com
04/26/2026
0

A working mom found a quicker way to make Atsara by making use of readily available vegetables. Source: www.philstar.com Medical...

Indigenous food highlighted at

Indigenous food highlighted at ‘Mangan Taku Food Fair’ in Baguio

by g75.rajesh@gmail.com
04/26/2026
0

Slow food and Cordilleran cuisine take the spotlight at Baguio's Mangan Taku Food Fair. Source: www.philstar.com Medical Disclaimer: This content...

Load More
Facebook Twitter Pinterest VK RSS

Categories

  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

No Result
View All Result
  • Home
  • Fitness & Lifestyle
  • Health Conditions
  • Nutrition & Diet
  • Symptoms & Diagnosis
  • Diet plans
  • Shop

© 2025 PickByDoc. All rights reserved. PickByDoc is a medical news & health awareness platform.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.