Breast cancer in women: अगर आप नॉनवेज लवर हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, नॉनवेज खाने की ज्यादा चाहत आपको मौत के करीब ले जा रही है. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि ICMR की एक स्टडी में सामने आया है. स्टडी के अनुसार, जो महिलाएं अपनी डाइट में नॉनवेज ज्यादा खाती हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा देखने को मिलता है. इन महिलाओं में अन्य महिलाओं के मुकाबले इस तरह के कैंसर के होने का खतरा ज्यादा पाया गया है.
नॉन वेज खाने वाली महिलाओं को खतरा
रिसर्च में पाया गया कि केवल नॉन वेज ही नहीं बल्कि वह महिलाएं जो तली-भुनी चीजों का सेवन ज्यादा करती हैं, साथ ही साथ अगर उनके शरीर में फैट सेल्स ज्यादा हो तो ऐसे केस में खतरा काफी बढ़ जाता है. एक्सपर्ट के अनुसार, केवल अकेले नॉन वेज शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि अगर शरीर में हार्मोन का संतुलन न रहता हो और परिवार में किसी को पहले भी यह बीमारी हो तो ऐसी स्थिति में भी खतरा काफी बढ़ जाता है. अगर आप बार-बार अच्छे से न पका हुआ मांस या ज्यादा तला भुना खाते हैं तो अपनी आदतों को सुधार लीजिए.
इन आदतों को करें शामिल
- अगर आप नॉन वेज का सेवन करते हैं तो उनका सेवन बंद न करें, सीमित मात्रा में और अच्छा से पका कर ही खाएं.
- बाहर की चीजें और तली भुनी चीजों से दूर रहें वरना आपको कैंसर के अलावा और भी कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है.
- रोज सुबह टहलने जाएं और शरीर को स्वस्थ रखें. इसके अलावा शरीर में मोटापा न आने दें.
- संतुलित और पौष्टिक आहार को ही अपनी डाइट में शामिल करें.
- किसी भी तरह की दवाई जो बिना किसी डॉक्टर की सलाह के आप खा रहें हो, उसे बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह लें.
- किसी भी तरह की गांठ या शरीर में चेंज दिखने में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.
कैंसर कैसे होता हैं?
कैंसर तब होता है, जब हमारे शरीर की कुछ कोशिकाएं ज्यादा तेजी से विभाजित होती हैं और शरीर में ट्यूमर बना देती हैं. यह ट्यूमर आस-पास की कोशिकाओं को अपने जैसा बनाने लगती है और बॉडी में कई जगह बनने लगती है. इस तरीके से कैंसर हमारे शरीर में होता है. इन कोशिकाओं का अनियंत्रित तरीके से विभाजित होते का कारण हमारी लाइफस्टाइल होती है. इसलिए अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करके आप आसानी से इसके खतरे को कम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: एकदम ठीक है कोलेस्ट्रॉल, फिर भी कैसे आ सकता है हार्ट अटैक? डॉक्टर से समझें











