कई आदतें हमारी त्वचा के लिए सही नहीं होतीं, तो वहीं हमारे आस-पास का वातावरण भी इसमें अहम भूमिका निभाता है. हमारी स्किन को जैसे ही कोई नुकसान पहुंचता है हम मार्केट से कोई क्रीम लेकर आ जाते हैं. कई बार वह क्रीम आपकी समस्या को ठीक कर देती हैं. तो कभी वह त्वचा को पहले से भी ज्यादा खराब कर देती हैं. हालांकि, कई बार लोग मिथ का भी शिकार हो जाते हैं. कभी-कभार तो लोग स्किन की केयर करते-करते उनकी ज्यादा केयर करने के चक्कर में भी स्किन को खराब कर देते हैं.
मिथ स्किन के बारे में
इस मिथ में सबसे पहला मिथ लोगों को यह लगता है कि ज्यादा पानी पीने से उनकी स्किन में मॉइस्चर बढ़ेगा और उनकी स्किन से रूखी त्वचा वाली समस्या दूर हो जाएगी. अगर आपकी स्किन पर नमी को बनाए रखने वाली बेरियर खराब हो जाती है तो पानी पीने से भी नमी वापिस नहीं आ सकती है. इसके लिए आपको किसी अच्छे स्किन के डॉक्टर के पास जाकर अपनी त्वचा की समस्या को ठीक करना होगा.
लोगों को लगता है कि अगर उनकी त्वचा ऑयली है तो वह ड्राई नहीं हो सकती है. अगर आपने ऐसे प्रोडक्ट का प्रयोग किया है, जिसके कारण आपकी त्वचा की ऊपरी स्ट्रीप हट चुकी है तो आप चाहे कितना भी कुछ कर ले सीबम निकलने के बाद भी आपकी त्वचा ने ड्राईनेस रहेगी. ऐसी स्थिति में एक जेन्टल केलेन्सर का प्रयोग करें साथ ही साथ मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें, जो कि आपकी त्वचा पर ज्यादा भारी न लगे.
कई लोगों का मानना है कि भारी-भरकम मॉइस्चराइजर का प्रयोग करने से उनकी त्वचा ठीक हो जाएगी, जो कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. यह आपकी स्किन पर और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आपको पिंपल्स होते हैं, तो ऐसा भी हो सकता है कि आपको भारी क्रीम का प्रयोग करने से छोटे-छोटे स्किन जैसे दिखने वाले पिंपल्स हो.
ड्राई स्किन केवल सर्दियों की समस्या नहीं है बल्कि जब धूल, धूप और प्रदूषण के कारण भी आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
एक्सफोलिएशन करना
दरअसल, एक्सफोलिएशन करना अच्छी बात है, लेकिन ज्यादा करने से आपके स्किन की बाहरी त्वचा का बेरियर खराब हो जाता है. इसलिए डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह पर ही फैसला लें. हालांकि, एक अच्छा एक्सफोलिएंट आपकी त्वचा को खराब भी कर सकता है और सही भी कर सकता है.
ड्राई स्किन को लोग एक पर्मानेंट समस्या समझते हैं. अगर आप को भी यही लगता है, तो आप गलत है. एक अच्छे स्किन केयर रूटीन को फॉलो करके आप आसानी से इस समस्या का हल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कहीं आपमें विटामिन D की कमी तो नहीं, 90% महिलाओं में होती है यह दिक्कत
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.











